फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir news

Noida News: केंद्रीय जनजाति मामलों के सचिव ने किया बांदीपोरा का दौरा

Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बांदीपोरा। ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान की हकीकत जानने केंद्रीय जनजाति मामलों के सचिव विभू नायर ने बुधवार को बांदीपोरा जिले के आदिवासी गांव चांदजी का मुआयना किया।
विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए सचिव ने आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने में स्थानीय समुदाय के सहयोग की सराहना की। कहा कि केवल लोगों की भागीदारी से ही सरकार चांदजी जैसे आदिवासी क्षेत्रों में सतत प्रगति प्राप्त कर सकती है। इस दौरान बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट ने सचिव के समक्ष राजस्व गांव के विकास में मौजूद कमियों पर चर्चा की और गांव के लिए एक अलग पंचायत हल्का की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान और सेवा पर्व 2025 के तहत जिले के छह ब्लॉकों के सभी 31 गांवों में सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत नामित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी और भेड़ पालन सहित गांव की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के जनजाति मामलों के सचिव प्रसन्ना रामस्वामी, बांदीपोरा की डीसी इंदु कंवल छिब आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed