फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir,ancounter

सात दिन में नौ मुठभेड़, 16 आतंकी ढेर

विज्ञापन
jammu kashmir,ancounter
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद मुक्त माहौल कायम करने और श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को सुरक्षा देने के लिए दहशतगर्दों की हर कोशिश को नाकाम करने में सुरक्षा बल जुटे हैं। बीते सात दिन में हुई नौ मुठभेड़ में 16 आतंकियों का सफाया किया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 17 मई को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और घाटी में हो रही लक्षित हत्याओं पर गंभीरता से मंथन किया गया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि दो साल बाद होने जा रही अमरनाथ यात्रा में आतंकी खलल डाल सकते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली में बैठकें कर यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। गृहमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में यात्रा से पहले अनुकूल माहौल बनाने और आतंकियों का सफाया करने के निर्देश दिए हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में नौ आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन को अंजाम दिया गया और 16 दहशतगर्द मार गिराए गए हैं। इनमें लश्कर-ए-ताइबा के 10, जैश-ए-मोहम्मद के चार और दो आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। इस वर्ष के अब तक के आंकड़ों के अनुसार घाटी में 55 मुठभेड़ में कुल 84 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 26 विदेशी आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से 14 जैश और 12 लश्कर से जुड़े थे।
विज्ञापन

बता दें कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुख्य सचिव एवं एसीएस (गृह) सहित अन्य लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीते सप्ताह मारे गए आतंकी
मई 25 : बारामुला के नाजीभट्ट इलाके में तीन आतंकी मारे गए।
मई 26 : कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा से सटे जुमागुंड गांव में तीन आतंकी मारे।
मई 26 : पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में दो दहशतगर्द ढेर किए।
मई 27 : श्रीनगर के सोवरा इलाके में दो आतंकवादी मार गिराए।
मई 27 : बांदीपोरा के गुंडपोरा रामपुर गांव में मुठभेड़, आतंकी फरार।
मई 28 : अनंतनाग जिले के शीतिपोरा बिजबिहाड़ा में दो आतंकवादी ढेर।
मई 30 : पुलवामा जिले के गुंडीपोरा में जैश के दो आतंकी मारे गए।
मई 31 : पुलवामा के राजपोरा में मुठभेड़ में दो आतंकियों का सफाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed