फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jamalpur school tops in quiz

Noida News: प्रश्नोत्तरी में जमालपुर विद्यालय अव्वल

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jamalpur school tops in quiz
जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान मौजूद ​शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दो कैटेगरी कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के कुल 360 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 6 से 8 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा कंबोज की टीम द्वितीय, शहीद नवीन वेद राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की टीम तृतीय रही।

इसी तरह 9 से 12 में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारण की टीम द्वितीय तथा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल बूड़िया की टीम तृतीय रही। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता 6 से 8 में पवनी प्रथम, पूर्व द्वितीय तथा नीरू तृतीय रही। 9 से 12 में हर्षिका प्रथम करीना द्वितीय तथा नैंसी तृतीय रही। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोहम्मद सलीम, शैलजा गुप्ता, बलविंद्र कौर, जसवीर कौर, बलबीर कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान मौजूद शिक्षक। संवाद

जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दौरान मौजूद शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed