फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jaitpur Cricket Academy won by ten wickets

Noida News: जैतपुर क्रिकेट अकादमी दस विकेट से जीती

Mon, 09 Jan 2023 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Jaitpur Cricket Academy won by ten wickets
जैतपुर क्रिकेट अकादमी दस विकेट से जीती
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-127 स्थित ओपी स्पोर्ट्स मैदान पर खेले जा रहे अंडर-11 जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को जैतपुर क्रिकेट अकादमी ने मदन लाल क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी मदन लाल क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 103 रन बनाए। तनिष्क सिंह ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके भी जड़े। रचिव ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाज रितिक और विश ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैतपुर क्रिकेट अकादमी ने 11वें ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज स्वर्णमोल ने सात चौकों की मदद से नाबाद 44 रन व लविश ने आठ चौके की मदद से 29 गेंद में 44 रन की पारी खेली। लविश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो



इंस्पीरेशन और रविकांत भट्ट अकादमी जीती
नोएडा। सेक्टर-127 स्थित पायनियर क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे नौंवे एसएन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को इंस्पीरेशन क्रिकेट अकादमी ने टुग क्लिक क्रिकेट अकादमी को 254 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंस्पीरेशन क्रिकेट अकादमी ने 36 ओवर में 350 रन बनाए। बल्लेबाज शुभम चौहान ने 91 गेंद में 130 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टुग क्लिक की टीम 23वें ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई। शुभम चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इसी टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में रविकांत भट्ट क्रिकेट अकादमी ने दिनशे राज क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिनेश राज क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविकांत भट्ट क्रिकेट अकादमी की टीम 31वें ओवर के दूसरी गेंद पर लक्ष्य प्राप्त कर पांच विकेट से मैच जीत लिया। प्रियांशु सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed