{"_id":"68f00ad25022818310057b4e","slug":"jai-shri-ram-was-proclaimed-on-the-marriage-of-sita-and-ram-na-news-c-5-1-drn1046-813062-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीता-राम के विवाह पर जय श्रीराम का उद्घोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीता-राम के विवाह पर जय श्रीराम का उद्घोष
Thu, 16 Oct 2025 02:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
सीता स्वयंवर की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत मंच
न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच के माध्यम से आयोजित की जा रही पांच दिवसीय राम लीला के दूसरे दिन ताड़का वध, सीता स्वयंवर व दशरथ दरबार की लीलाओं का मंचन किया गया। सीता-राम विवाह की लीला देखकर उपस्थित दर्शकों ने भगवान श्रीराम के खूब जयकारे लगाए। रामलीला का उद्घाटन ग्राम पंचायत रानी गांव के प्रधान परम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन से युवाओं को धार्मिक इतिहास व महापुरुषों के सिद्धांत की जानकारी मिलती है। दूसरे दिन की लीला में ताड़का वध के दृश्य का मंचन किया गया। इसके पश्चात सीता स्वयंवर में आए राजकुमार धनुष उठाने के प्रयास करते रहे लेकिन वह उसे हिला भी नहीं पाए। भगवान श्रीराम ने एक ही झटके में धनुष को उठाकर तोड़ दिया। धनुष टूटने के साथ ही पंडाल जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने सीता-राम विवाह व दशरथ दरबार की लीलाओं का शानदार मंचन किया। रामलीला मंचन के दौरान हास्य कलाकार खजान वर्मा व मोहन भारती ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह राय, दिगंबर बिष्ट, बालू चौहान, रविंद्र राय, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष भाटी, ज्ञान सिंह राय, स्वराज वर्मा, शांति प्रसाद, शेर सिंह भाटी, मंजीत, मोहन भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन