फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jai Kumar won two medals at the Asian Games.

Noida News: एशियन गेम्स में जय कुमार ने जीते दो पदक

Tue, 29 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Jai Kumar won two medals at the Asian Games.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के एथलीट जय कुमार नागर ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता। इससे पहले 24 सितंबर को आयोजित मिश्रित रिले दौड़ में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। जापान के आइची और नागोया शहरों में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक एशियन गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं।
दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव निवासी जय कुमार नागर सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। उनकी सफलता से परिवार, कोच, अकादमी और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

जय का भारतीय टीम में चयन 10 सितंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में उन्होंने पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच सोनू भाटी ने बताया कि जय ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतकर जय ने देश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed