फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jahangirpuri involved in violence bounty hunter arrested

नोएडा: जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2023 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jahangirpuri involved in violence
bounty hunter arrested
दिल्ली से भागकर पश्चिम बंगाल और मुंबई में छिपकर रह रहा था
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल इनामी बदमाश को उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने महेंद्र पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा के बाद बदमाश दिल्ली से भागकर पश्चिम बंगाल और मुंबई में छिपकर रह रहा था। मामला शांत होने के बाद वह दिल्ली आया था। बदमाश पर पहले से हत्या के प्रयास समेत दो मामले मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास के मामले में वह घायल हो गया था। इस दौरान उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह फरार हो गया था।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सलमान उर्फ सुलेमान के रूप में हुई है। पिछले साल अप्रैल माह में जहांगीरपुरी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि 8 नामजद आरोपी फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। उसके बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक परमजीत सिंह को 11 फरवरी को आरोपी के इलाके में होने की जानकारी मिली। सूचना पर टीम गठित कर पुलिस ने आरोपी को महेंद्र पार्क के मंगल बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed