{"_id":"68d5988c48b45755e8096fce","slug":"it-took-two-hours-to-apply-due-to-server-down-na-news-c-197-1-snp1003-142859-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्वर डाउन होने से आवेदन करने में लग गए दो-दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्वर डाउन होने से आवेदन करने में लग गए दो-दो घंटे
Fri, 26 Sep 2025 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:16 AM IST
सार
खरखौदा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत के दौरान महिलाओं को आवेदन में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच वार्ड छह निवासी अनीता का मोबाइल चोरी हो गया। इससे महिलाओं में असंतोष देखा गया।
विज्ञापन
विस्तार
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में वीरवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त सुशील सारवान ने पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे।
योजना के तहत पात्र महिलाओं को आवेदन करने में काफी परेशानी हुई। पोर्टल शुरू होने के बाद जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी उन्हें एक आवेदन करने में दो-दो घंटे लगे। सर्वर डाउन होने के चलते महिलाओं के फोटो अपलोड होने में सबसे ज्यादा परेशानी आई। महिलाएं कभी कहीं तो कभी कहीं पर खड़ी होकर फोटो अपलोड करने का प्रयास करती दिखीं।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि हर माता-बहन को आर्थिक स्वतंत्रता और तरक्की मिले ऐसे में आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की जा रही है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष हीरा लाल, उपाध्यक्ष मुकेश, आजाद भौरिया, बबीता दहिया, रामनिवास खरखौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाडो को लक्ष्मी मिली नहीं उससे पहले मोबाइल हो गया चोरी
वार्ड नंबर छह निवासी अनीता कार्यक्रम में अपना आवेदन करने के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। महिला दूसरे का मोबाइल मांगकर कॉल करती रही लेकिन किसी ने नहीं उठाया। मोबाइल चोरी होने का महिला के चेहरे पर उदासी छाई रही क्योंकि लाडो को लक्ष्मी तो मिल नहीं पाई, ऊपर से उनका मोबाइल चोरी हो गया।