फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It took Congress 44 years to award Bharat Ratna to Patel: Nadda

कांग्रेस को पटेल को भारत रत्न देने में लगे 44 साल : नड्डा

Sat, 22 Nov 2025 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
It took Congress 44 years to award Bharat Ratna to Patel: Nadda
भाजपा अध्यक्ष ने सरदार @150 यूनिटी मार्च के तहत गंगा प्रवाह यात्रा को हरी झंडी दिखाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को सरदार पटेल को भारत रत्न देने में 44 साल लग गए जबकि वे इसके हकदार थे।

नड्डा ने नई दिल्ली में सरदार @150 यूनिटी मार्च के दूसरे चरण गंगा प्रवाह यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि सरदार पटेल को पूरा सम्मान पहली बार भाजपा नीत सरकारों ने दिया। चाहे 1978 में जनसंघ समर्थित जनता पार्टी सरकार द्वारा अहमदाबाद में स्मारक बनवाना हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित करना। अब उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की जितनी भी उपेक्षा करने की कोशिश की लेकिन वे आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा हैं। 565 देसी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने आधुनिक भारत का निर्माण किया।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने बताया कि सरदार @150 यूनिटी मार्च का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की गंगा प्रवाह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर अलवर में एकत्रित होगी और 8 राज्यों से गुजरेगी। हर संसदीय क्षेत्र में यह मार्च आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article