फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is necessary to demolish the twin tower 28, otherwise the risk will increase

Supertech Twin Towers: ट्विन टावर 28 तक ढहाने जरूरी, नहीं तो बढ़ेगा जोखिम, दोनों इमारतें हो चुकी हैं कमजोर

Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

एजेंसी की तरफ से टावरों को गिराने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। विस्फोटक लगाने के लिए पुलिस ने एनओसी जारी कर दी है। आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूरत में 100 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है।

विज्ञापन
It is necessary to demolish the twin tower 28, otherwise the risk will increase
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरटेक के ट्विन टावरों को ध्वस्त करने के लिए नियुक्त एजेंसी एडिफिस इंजीनियरिंग ने प्राधिकरण की सीईओ को सुरक्षित ध्वस्तीकरण की अंतिम रिपोर्ट भेज दी है। इसमें टावरों को गिराने में देरी के नतीजों से भी अवगत कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 अगस्त तक अगर टावर ध्वस्त नहीं किए गए तो जोखिम बढ़ सकता है। दोनों ही इमारतें कमजोर हो चुकी हैं, इन्हें गिराने में किसी तरह की देरी बड़ी खतरे से कम नहीं है।

विज्ञापन


एजेंसी की तरफ से टावरों को गिराने की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। विस्फोटक लगाने के लिए पुलिस ने एनओसी जारी कर दी है। आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूरत में 100 करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है। पलवल की मेसर्स सोलर एक्सप्लोसिव एजेंसी से विस्फोटक नोएडा लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सीबीआरआई को 15 अगस्त तक सौंपी जाने वाली स्ट्रक्चरल एनालिसिस रिपोर्ट को छोड़कर अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन

...तो नवंबर तक करना होगा इंतजार

टावरों को ध्वस्त करने और विस्फोट लगाने के लिए छह विदेशी सहित 16 विशेषज्ञों की टीम और 80 मजदूर दो अगस्त से खाली बैठे हैं। दो अगस्त से विस्फोटक लगने थे। एडिफिस की सहयोगी कंपनी जेट डिमोलिशन के पास सितंबर में समय का अभाव है। ऐसे में निर्धारित समय में ध्वस्तीकरण न होने पर अक्तूबर या नवंबर तक इंतजार करना होगा। ऐसी स्थिति में काम में देरी का खर्च कौन उठाएगा। इसकी जानकारी एडिफिस ने प्राधिकरण से मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed