फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is mandatory to install solar panels in sectors and societies.

Noida News: सेक्टर, सोसाइटी में सोलर पैनल लगाना अनिवार्य

Mon, 25 May 2026 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to install solar panels in sectors and societies.
-जिला प्रशासन ने की सभी आरडब्ल्यूए व सोसाइटी के साथ अन्य भवन मालिकों से अपील
विज्ञापन

-500 किलोवाट क्षमता तक 18,000 प्रति किलोवाट की दर से अधिकतम 90 लाख रुपये का दिया जाएगा अनुदान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने शहर की आरडब्ल्यूए और सोसाइटियों के निवासियों से रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना कराने की अपील की है। यूपी नेडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के साथ-साथ हाईराइज भवन, शासकीय-अर्धशासकीय संस्थान, एडेड संस्थान, हाउसिंग व कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे भवन जिनका क्षेत्रफल पांच हजार वर्गमीटर या अधिक है, उनमें भी सोलर पैनल लगवाना अनिवार्य है। सरकार 500 किलोवाट क्षमता तक 18,000 प्रति किलोवाट की दर से अधिकतम 90 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। योजना में सब्सिडी स्ट्रीट लाइटिंग, वाटर पंपिंग, सोसाइटी कार्यालय और साझा ईवी चार्जिंग स्टेशन आदि के लिए दी जाएगी। आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में क्षमता प्रति घर अधिकतम तीन किलोवाट तक निर्धारित है। 50 घरों वाले अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में सामान्य क्षेत्र क्षमता के लिए निर्धारित सीमा तक सब्सिडी का लाभ ले सकते है। सोसाइटी के निवासी व्यक्तिगत छत पर भी इस योजना में आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed