फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'It is forbidden to roam around wearing lungi and nightie in the society'

Noida News: ‘सोसाइटी में लुंगी और नाइटी पहनकर घूमना मना है’

Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
'It is forbidden to roam around wearing lungi and nightie in the society'
‘सोसाइटी में लुंगी और नाइटी पहनकर घूमना मना है’
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के हिम सागर अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए ने लागू किया नियम
सोशल मीडिया पर आदेश वायरल, फैसले की हो रही आलोचना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिम सागर अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए ने सोसाइटी के अंदर लुंगी और नाइटी पहनकर घूमने पर रोक लगा दी है। निवासियों से कहा गया है कि सोसाइटी में घूमने के दौरान अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखना होगा। मंगलवार को आरडब्ल्यूए का यह फरमान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने आरडब्ल्यूए के फैसले की आलोचना की है। लोगों का कहना है कि यह आम जनता के मौलिक अधिकारियों का हनन है। उधर, कुछ लोगों फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह मौलिक अधिकारों का हनन नहीं है।
सेक्टर पी-चार स्थित हिम सागर अपार्टमेंट में करीब 300 परिवार रहते है। यह सोसाइटी बॉर्डर रोड्स सहकारी आवास समिति की है। 10 जून को आरडब्ल्यूए के सचिव ने एक सर्कुलर जारी किया। जिसमें कहा गया कि सभी काॅपरेटिव सोसाइटी के सदस्य है। सभी से उम्मीद है कि वो सोसाइटी में घूमने के समय अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखें, ताकि आपके व्यवहार पर किसी को आपत्ति नहीं हो सके। बालक और बालिकाओं पर भी पहनावे का असर पड़ता है। अनुरोध है कि लुंगी और नाइटी पहनकर सोसाइटी में न घूमें। यह सर्कुलर सोसाइटी के मोबाइल ऐप पर यह जारी किया गया है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि पहनावे को लेकर बार-बार शिकायत आ रही थी।
विज्ञापन

---
सोसाइटी की महिलाओं के साथ अन्य निवासियों ने कुछ लोगों के गलत पहनावे की शिकायत की थी। इस पर आरडब्ल्यूए ने सोसाइटी के मोबाइल ऐप पर यह सार्वजनिक सूचना जारी की। आरडब्ल्यूए ने निवासियों पर अपना फैसला थोपा नहीं है। बल्कि अपील की है कि सोसाइटी में घूमने के दौरान पहनावे का ध्यान रखें। निवासियों ने इस फैसले का विरोध भी नहीं किया है। - सीके कालरा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, हिम सागर अपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले भी होते रहे हैं इस तरह के फरमान
नोएडा की एक सोसाइटी में बैचलर छात्रों के रहने पर रोक लगा दी गई थी और इस संबंध में पोस्टर भी चस्पा कराए गए थे। हालांकि उसका विरोध हुआ था। इसके अलावा कई सोसाइटियों में विदेशी नस्ल के खतरनाक कुत्तों पर भी रोक लगाने का एक मामला सामने आ चुका है। हालांकि यह दो-चार दिन चलकर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed