फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is appropriate to seal CM's residence due to the forced entry of Atishi: Congress

आतिशी के जबरन प्रवेश पर सीएम आवास सील करना उचित: कांग्रेस

Wed, 09 Oct 2024 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
It is appropriate to seal CM's residence due to the forced entry of Atishi: Congress
देवेंद्र यादव ने कहा- आप नेता और मंत्री सरकारी प्रक्रिया का इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने छह फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले को पीडब्ल्यूडी की ओर से सील करने की कार्रवाई को उचित ठहराया है। इस मामले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी का बिना आवंटन बंगले में प्रवेश करना और आप नेताओं के बयान शराब घोटाले, अवैध निर्माण, पेड़ कटाई, स्वाति मालीवाल से मारपीट जैसे संवेदनशील मामलों के सबूत छिपे होने की पुष्टि करते हैं। सतर्कता विभाग के संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी करना इस बात की ओर स्पष्ट इशारा करता है।

अगर सरकारी भवन आतिशी को ही आवंटित किया जाना था, तो फिर आप नेता और मंत्री सरकारी प्रक्रिया का इंतजार क्यों नहीं कर सकते थे। सात अक्तूबर को बिना किसी आवंटन के आतिशी ने बंगले में जबरन प्रवेश कर अपना सामान क्यों रखा। सांविधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के लिए यह कृत्य उचित नहीं है। सरकारी भवन के आवंटन में समय लगता है और कुछ प्रशासनिक कार्यवाहियों की आवश्यकता होती है। यदि इस बंगले में शराब घोटाले से जुड़े किसी भी प्रकार के सबूत छिपे हैं, तो उपराज्यपाल को हस्तक्षेप कर सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed