फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IRP seeks notice from buyers of Grand Venice project

Noida News: आईआरपी ने मांगी ग्रैंड वेनिस प्रोजेक्ट के खरीदारों से सूचना

Tue, 29 Jul 2025 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
IRP seeks notice from buyers of Grand Venice project
एनसीएलटी में चल रही दिवालिया प्रक्रिया, खरीदारों को बताना होगा- यूनिट या पैसा वापस चाहिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
औद्योगिक सेक्टर साइट-4 स्थित ग्रैंड वेनिस प्रोजेक्ट के आईआरपी ने खरीदारों से आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर 14 दिन का समय दिया गया है। खरीदारों को बताना होगा कि उन्हें यूनिट या अपना पैसा वापस चाहिए। आवेदन के साथ खरीदारों को जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। आवेदन करने के बाद उन पर फैसला किया जाएगा। प्रोजेक्ट में फंसे खरीदार लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। यूपी रेरा से लेकर एनसीएलटी व सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। अब खरीदारों को उम्मीद जगी है।

ग्रेटर नोएडा में भसीन इंफोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रैंड वेनेजिया कॉमर्शियल टावर्स का ग्रैंड वेनिस प्रोजेक्ट है। इसकी दिवालिया प्रक्रिया एनसीएलटी में चल रही है। एनसीएलटी ने आईआरपी नियुक्त किया हुआ है। बिल्डर पर कई आरोपों में केस दर्ज हैं। इन पर बिल्डर ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत ली थी। इसके खिलाफ खरीदार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को आदेश जारी कर आईआरपी से सभी खरीदारों का आवेदन लेने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आईआरपी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

खरीदारों ने बताया कि आवेदन में खरीदार का नाम, संपर्क नंबर, पहचान पत्र, आवंटित यूनिट की जानकारी, कब्जे की स्थिति, आवंटन पत्र के तहत यूनिट की कीमत, भुगतान व दावे की धनराशि की जानकारी बतानी होगी। साथ ही, खरीदारों को बताना होगा कि उन्हें यूनिट पर कब्जा चाहिए या जमा धनराशि ब्याज या बिना ब्याज के वापस चाहिए। आवेदन के साथ खरीदारों को आवंटन पत्र, भुगतान की रसीद जैसे जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। आवेदन के बाद आईआरपी के पास खरीदारों का डाटा तैयार हो जाएगा। इससे उनका हक दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही विवादित प्रोजेक्ट

बाइक बोट घोटाले में भी प्रोजेक्ट का नाम सामने आया था। खरीदारों के पैसों को दूसरी जगह लगाने का भी आरोप है। बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था। वसूली को लेकर मॉल में चलने वाली गंडोला राइड भी बंद करा दिया गया था। यूपी रेरा में भी बड़ी संख्या में खरीदार अपने हक को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed