{"_id":"62816001b6ace83ac35a4050","slug":"iron-girder-fell-on-car-moving-from-elevated-road-under-construction-noida-news-noi6487691101","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड से चलती कार पर गिरा लोहे का गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड से चलती कार पर गिरा लोहे का गर्डर
विज्ञापन
गाडी पर गिरा गर्डर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-37 से दादरी जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के दौरान रविवार शाम बड़ी लापरवाही सामने आई। निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड से एक लोहे का गर्डर चलती कार पर गिर गया। घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की। प्राधिकरण ने सेतु निगम को नोटिस जारी करने की बात कही है। सेक्टर-37 से दादरी जाने वाले मार्ग पर अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बन रहे भंगेल एलिवेटेड से शाम करीब पांच बजे बरौला सेक्टर-49 के सामने कार पर गर्डर गिर गया। इससे कार का शीशा टूट गया और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे रामदत्त मिश्रा के साथ पत्नी व दो बच्चे मौजूद थे। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। रामदत्त ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
पहले भी हो चुका है हादसा
प्राधिकरण ने रोड के निर्माण का जिम्मा सेतु निगम को दे रखा है। घटना के समय एलिवेटेड रोड के ऊपर शटरिंग खुल रही थी। इसी दौरान दो गर्डर नीचे आ गिरे। एक गर्डर बैरिकेडिंग के अंदर और दूसरा कार पर गिरा। इससे पहले भी फरवरी में पिलर के लिए खड़े किए गए सरिये का जाल गिर गया था। उस समय प्राधिकरण ने जांच के बाद सेतु निगम के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
लगातार शिकायतें फिर भी लापरवाही
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि एलिवेटेड रोड के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी सेफ्टी नेट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जबकि नीचे से वाहनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने निर्माण कार्य का जिम्मा सेतु निगम को दे रखा है। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन कराना सेतु निगम की जिम्मेदारी है। सेतु निगम को नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जुर्माना लगेगा। - राहुल शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक नोएडा प्राधिकरण।
चलती कार पर गिरा कंटेनर, दो घायल
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में घंटा चौक के पास रविवार दोपहर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर चलती कार पर गिर गया। इससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद कासना-सूरजपुर मार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पास में ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।