फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Iron gate fell on security guard, died during treatment

लोहे का गेट सिक्योरिटी गार्ड पर गिरा, उपचार के दौरान मौत

Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Iron gate fell on security guard, died during treatment
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर रविवार सुबह लोहे का स्लाइडिंग गेट गिरने से मूलरूप से हमीरपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड रामहित (28) की मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने मेंटेनेंस टीम और बिल्डर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, रामहित के जीजा अमित यादव ने सेक्टर-113 थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि काफी दिन से खराब गेट पहले भी कई बार खोलते व बंद करते समय गिर चुका था। एक बार कार पर भी गिर गया था। इसे लगातार ठीक कराने की मांग की जा रही थी। सुबह हल्की बारिश के दौरान गेट रामहित पर गिर गया। लोगों ने उसे सुरभि अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सोसाइटी की सुरक्षा एजेंसी के कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां रामहित की गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। रामहित सलारपुर कॉलोनी में रहता था। गर्भवती पत्नी को वह कुछ दिन पहले ही गांव छोड़कर आया था। सेक्टर-113 के थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि आठ-दस दिन पहले ही रामहित ड्यूटी करने आया था। जीजा की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गार्ड के लिए ही नहीं होते सुरक्षा के इंतजाम
शहर की अधिकांश सोसाइटी, सेक्टर व कंपनियों में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के लिए सुरक्षा के ठोस बंदोबस्त नहीं हैं। इससे उनकी सुरक्षा हमेशा दांव पर लगी रहती है। एजेंसी के तहत तैनाती होने से वेतन भी काफी कम मिलता है। इससे सिक्योरिटी गार्ड खुद भी बीमा सुविधा नहीं ले पाते। इस स्थिति में कोई हादसा हो जाता है तो समुचित उपचार भी नहीं मिल पाता है। हालांकि, कुछ नामी एजेंसियां अपने कर्मचारियों को बीमा आदि की सुविधाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed