फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU: Record applications for admission to UG-PG PhD programs

आईपीयू : यूजी-पीजी पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए रिकॉर्ड आवेदन

Mon, 15 Apr 2024 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
IPU: Record applications for admission to UG-PG PhD programs
-अब तक सवा लाख से अधिक आवेदन आए, बीते तीन साल में सबसे ज्यादा
विज्ञापन


-सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज आधी रात होगी समाप्त

-राष्ट्रीयस्तर की प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम में आवेदन की तिथि 15 मई तक बढ़ाई

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में यूजी-पीजी व पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए रिकॉर्ड आवेदन हुए हैं। विवि के सभी प्रोग्रामों की कुल 40 हजार सीट के लिए सवा लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। यह बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा हैं। जबकि आईपीयू में दाखिले के लिए होने वाली सीईटी प्रवेश परीक्षा आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (15 अप्रैल रात 11:59) पर समाप्त होगी। ऐसे में आवेदन का यह आंकड़ा डेढ़ लाख से अधिक तक पहुंच सकता है।
आईपीयू में वर्ष 2023 में करीब 90 हजार, वर्ष 2022 में 85 हजार और वर्ष 2021 में 80-85 हजार के बीच आवेदन किए गए थे। लेकिन इस बार यह अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले ही सवा लाख से अधिक पहुंच गए हैं। विवि का तर्क है कि इस बार सबसे पहले एक फरवरी से ही दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। ऐसे में आवेदक काफी ज्यादा संख्या में आवेदन कर रहे हैं। डीयू में सीयूईटी यूजी से दाखिला होता है और अभी उसके आधार पर दाखिले शुरु होने में करीब दो माह बाकी हैं।
विज्ञापन


आईपीयू के सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए तो आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाएं (सीईटी) 27 अप्रैल से 15 मई तक दिल्ली-एनसीआर के परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं प्रशासन ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा वाले प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन प्रोग्राम में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होना है उनके लिए 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि एमबीए कैट के जरिए और एलएलबी और क्लैट के जरिए एलएलएम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
25 मई तक हो सकेंगे मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन
मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन 25 मई तक किया जा सकता है। अब तक सभी प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। वहीं सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी उसके लिए विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट 25 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि आईपीयू में बीस प्रोग्राम में दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होते हैं लेकिन पहली प्राथमिकता सीईटी को ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed