फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU: Online registration for counseling of MBA, LLB and LLM from today

आईपीयू : एमबीए, एलएलबी व एलएलएम की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

Tue, 23 Apr 2024 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
IPU: Online registration for counseling of MBA, LLB and LLM from today
-सात मई तक चलेगी पंजीकरण प्रक्रिया
विज्ञापन

-1000 रुपये है काउंसलिंग के लिए फीस

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में कैट स्कोर के माध्यम से एमबीए, क्लैट यूजी स्कोर के माध्यम से बीए एलएलबी और क्लैट पीजी स्कोर के माध्यम से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) में दाखिले के लिए बुधवार से ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत होने जा रही है। यह प्रक्रिया सात मई रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी। आवेदकों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए 1000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे आवेदक जिन्होंने आईपीयू का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरा वह 2500 रुपये के भुगतान के साथ इस ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस शुल्क में काउंसलिंग शुल्क एक हजार रुपये व 1500 रुपये आईपीयू का आवेदन शुल्क शामिल है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करना होगा। जिन लोगों ने आईपीयू का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा होगा उन्हें केवल एक हजार रुपये काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान ही करना है। आईपीयू ने आवेदकों से अंतिम समय में पंजीकरण करने से बचने की सलाह दी है। आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए नामांकन और काउंसलिंग भागीदारी शुल्क का भुगतान काउंसलिंग प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। काउंसलिंग के लिए नामांकन का अर्थ उम्मीदवार का दाखिला होना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed