{"_id":"661e7fe5d9cab70fc902a21d","slug":"ipu-60-thousand-candidates-will-appear-for-cet-exam-for-ug-pg-and-phd-noida-news-c-340-1-del1011-45656-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : यूजी, पीजी व पीएचडी के लिए 60 हजार अभ्यर्थी देंगे सीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : यूजी, पीजी व पीएचडी के लिए 60 हजार अभ्यर्थी देंगे सीईटी परीक्षा
विज्ञापन
-सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए जारी आवेदन की रेस खत्म
-सोमवार आधी रात तक 117604 विद्यार्थियों ने किए आवेदन
-106974 आवेदकों ने जमा करा दी है फीस
-- -- -- -- -- -- -
-राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन की रेस अभी जारी
-25 मई तक जारी रहने वाली प्रकिया में बड़ी संख्या में आवेदन के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंदप्रस्थ विश्वविद्यालय में कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) आधारित यूजी, पीजी व पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की रेस सोमवार आधी रात समाप्त हो गई है। जबकि अभी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई तक जारी है। अब तक सभी प्रोग्राम के लिए 1, 17, 604 आवेदन किए गए हैं। इनमें से 1,0, 6974 आवेदकों ने फीस जमा कराकर अपने आवेदन को पूरा कर लिया है। इनमें से अब 60 हजार उम्मीदवार सीईटी की परीक्षा देंगे।
आईपीयू में इस तरह से सीईटी आधारित प्रोग्राम के लिए करीब 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन में सबसे अधिक 18,704 आवेदन एमबीबीएस (राष्ट्रीय स्तर की नीट परीक्षा), बीटेक((राष्ट्रीय स्तर की जेईई परीक्षा) के लिए 18, 397 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं सीईटी आधारित बीबीए एंड एलॉयड प्रोग्राम के लिए 17, 640 आवेदन किए गए हैं, इनमें से 16, 607 ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन को पूरा किया है। वहीं सीईटी आधारित कॉमर्स ऑनर्स के लिए 9940 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 9238 ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है। वहीं सीईटी आधारित बैचलर ऑफ कंप्यूटर ऐप्लिकेशन के लिए 9207 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 7991 ने आवेदन शुल्क जमा कर दिया है। इस तरह से यह कोर्स दाखिले के लिए छात्रों की पसंद बने हैं।
अब सीईटी आधारित प्रोग्राम में आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब 27 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर में 12 मई तक प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसमे 60 हजार उम्मीदवार परीक्षा देंगे। आईपीयू में इस बार आवेदन का रिकॉर्ड बना है। आईपीयू के रजिस्ट्रार डॉ कमल पाठक के अनुसार इस साल छात्रों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला है। इसका कारण है नए प्रोग्राम, नजदीकी कॉलेजों के पास विकल्प और छात्र अनुकूल पंजीकरण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से विवि में पाठ्यक्रम (नई शिक्षा नीति) एनईपी 2020 के अनुसार चलाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कि प्रवेश के लिए उनके पास कोई बिचौलिया या एजेंसी नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सीईटी आधारित किस कोर्स में कितने आवेदन
प्रोग्राम
आवेदन
शुल्क भुगतान
बीए इकोनॉमिक्स
2991
2719
बैचलर ऑफ एजुकेशन
2960
2658
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन
2642
2412
बीए अंग्रेजी
1739
1536
बीटेक बॉयोटेक्नॉलॉजी
1389
1151