फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPS Hanif Qureshi gives direction to student

लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे तो जरूर मिलेगी सफलता

Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
IPS Hanif Qureshi gives direction to student
छात्रों को संबोधित करते पुलिस महानिरीक्षक हनीफ कुरेशी। - फोटो : Mewat
लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे तो जरूर मिलेगी सफलता
विज्ञापन

पुन्हाना। हरियाणा वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ हनीफ कुरैशी मंगलवार को नूंह जिले के गांव घासेडा पहुंचे। यहां उन्होंने वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला और पुन्हाना स्थित एसएससी कोचिंग सेंटर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित एसएससी कोचिंग सेंटर पर छात्रों की कक्षाएं लीं वहीं गांधी ग्राम घासेडा में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
वरिष्ठ आईपीएस डॉ हनीफ कुरैशी ने गांधी ग्राम घासेडा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की क्लास लेते हुए उन्हें सफलता के गुरु मंत्र दिए। इसके बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षकों की बैठक करते हुए छात्रों की मेरिट संख्या बढ़ाने, ड्राप आउट कम करने और मेवात के छात्रों को विज्ञान व तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने के लिए कई टिप्स व फॉर्मूले बताए।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पुन्हाना में वक्फ बोर्ड द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। डॉ कुरैशी ने छात्रों को नौकरियों के इम्तिहानों की तैयारी करने, लगातार परिश्रम व लगन से मेहनत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो छात्र लक्ष्य बनाकर मेहनत करता है वह जरूर सफल होता है। उन्होंने कोचिंग सेंटर पर अलग-अलग विषयों पर छात्रों को व्याख्यान दिए। इस दौरान वक्फ कोचिंग सेंटर से की गई तैयारी से एयर फॉर्स में नौकरी पाने वाले छात्र अनीश और उनके पिता कमर अली को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ हनीफ कुरैशी आईपीएस ने कहा की मेवात में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है बस उन्हें तराशने की, उन्होंने कहा इसी मकसद को लेकर एसएससी कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। छात्रों को जिस भी संसाधन की जरूरत होगी वह उसे मुहैया कराएंगे, इसका पहले चरण में उन्होंने घासेड़ा के स्कूल को चुना है। जहां पर विज्ञान सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस दौरान, डॉ अनूप जाखड़, सी एम् सहयोगी मोहित सोनी, प्रोफेसर वसीम अकरम, प्रिंसिपल वाजिद हुसैन, प्रिंसिपल अल्ताफ हुसैन, मास्टर असरफ, अब्बास खान, सकील अहमद, प्रोफेसर आकिब जावेद, प्रोफेसर समसाद, प्रोफेसर अदनान सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed