Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investments worth 4,844 crore to be made in 8 districts of UP, including Gautam Buddha Nagar

Noida News: गौतमबुद्ध नगर ससमेत यूपी के 8 जिलों में होगा 4,844 करोड़ का निवेश

Tue, 03 Nov 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Investments worth 4,844 crore to be made in 8 districts of UP, including Gautam Buddha Nagar
यूपी रेरा ने 17 रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को दी मंजूरी, बनेंगे 5726 फ्लैट व दुकानें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के आठ जिलों में 17 नए रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इनमें करीब 4,844 करोड़ का निवेश होगा। 5,726 फ्लैट और दुकानें बनेंगी। गौतमबुद्ध नगर में एक प्रोजेक्ट में 940 करोड़ का निवेश होगा।
यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि मंगलवार को यूपी रेरा की 217वीं, 218वीं, 219वीं बैठकों में इन 17 प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई। सबसे अधिक लखनऊ में नौ प्रोजेक्टों को मंजूरी मिली है। इनमें छह आवासीय, एक मिश्रित उपयोग और दो व्यावसायिक प्रोजेक्ट शामिल हैं। लखनऊ में लगभग 2,203 करोड़ रुपये के निवेश से 3,031 फ्लैट व दुकानों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वहीं गाजियाबाद में दो आवासीय प्रोजेक्टों में 943 करोड़ रुपये के निवेश से 1,016 फ्लैटों का निर्माण होगा। गौतमबुद्ध नगर में एक मिश्रित उपयोग प्रोजेक्ट में 940 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसमें 456 इकाइयां बनेंगी। कानपुर में 524 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से 597 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। मेरठ में 194 करोड़ रुपये के निवेश वाले एक आवासीय प्रोजेक्ट में 313 फ्लैट बनेंगे। उधर अयोध्या में 26 करोड़ रुपये के निवेश से 159 फ्लैट बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण रियल एस्टेट क्षेत्र को व्यवस्थित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रहा है। घर खरीदारों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रोजेक्टों का निर्माण रेरा की निगरानी में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed