फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investment exceeded target for ground breaking ceremony in Yida City

Noida News: यीडा सिटी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए मिले लक्ष्य से अधिक आया निवेश

Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Investment exceeded target for ground breaking ceremony in Yida City
यीडा सिटी में लक्ष्य से 17 हजार करोड़ का ज्यादा निवेश
विज्ञापन

- इसी माह लखनऊ में होने वाली जीबीसी में परियोजनाओं को उतारा जाएगा धरातल पर

- नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के कारण निवेश के आगे आ रही हैं कंपनियां
नंबर
43 हजार करोड़ का मिला था लक्ष्य
60 हजार करोड़ का निवेश जुटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए मिले 43 हजार करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश को जुटाने में सफल रहा है। इसमें फिल्म सिटी, डाटा पार्क व मिक्स लैंड यूज जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल नहीं हैं। इन परियोजनाओं को जोड़ दिया जाए तो आंकड़ा एक लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। कंपनियाें के साथ हुए समझौते को 15 फरवरी के बाद लखनऊ में होने वाली जीबीसी में धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

लखनऊ में 20 फरवरी के आसपास ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों व प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आईं कंपनियों की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। यमुना प्राधिकरण को 43 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था। यीडा ने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश हासिल करते हुए 45 समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इससे 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है। इस निवेश के धरातल पर उतरने से लगभग एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

हवाईअड्डे की वजह से यीडा बन रहा निवेश का गढ़
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। हाल ही में फिल्म सिटी के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन किया गया है। इसके अलावा 5 डाटा पार्क, 8 मिक्स लैंड, हॉस्पिटैलिटी व इंस्टीट्यूशंस के 11 प्लॉट, सेमीकंडक्टर व एसईजेड पार्क के लिए स्कीम लॉन्च की गई है। इससे भी लगभग 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
जीबीसी में जाने वाली प्रमुख कंपनियां- निवेश रोजगार
सीआईएसएफ आवास परियोजना - 50 करोड़ 100
एक्सआईएचआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड - 100 करोड़ 3000
नोएडा हवाईअड्डे के पास होटल - 200 करोड़ 200
डीएस ग्रुॅप - 400 करोड़ 500
यूफ्लैक्स लिमिटेड - 300 करोड़ 500
वेलनेस सेंटर 100 करोड़ 1000
कार्गो एंड लॉजिस्टिक हब 600 करोड़ 1000
न्यूगेन सॉफ्टवेय टेक्नोलॉजी 1000 करोड़ 2500
फन जू टॉयज 1052 करोड़ 2000
वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 6990 करोड़ 3800
-----------
जीबीसी के लिए सरकार द्वारा 43 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य से अधिक 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिला है। 45 कंपनियों के साथ हुए समझौते को धरातल पर उतारा जाएगा।
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed