फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation of groundwater coming out from basement

Noida News: बेसमेंट से भूजल निकलने की हुई जांच, अब रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 12 May 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Investigation of groundwater coming out from basement
फोटो:------------
विज्ञापन

-यमुना सिटी की एटीएस एल्योर सोसाइटी का मामला
-प्राधिकरण के आदेश पर कराया गया स्ट्रक्चरल ऑडिट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी की एटीएस एल्योर सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया गया है। प्राधिकरण के आदेश पर बिल्डर ने बिरला इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स पिलानी) से ऑडिट कराया है। ऑडिट होने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी सभी निवासी ऑडिट रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद सोसाइटी के बेसमेंट से भूजल निकलने से नुकसान की जानकारी का पता चल सकेगा।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22 डी की एटीएस एल्योर सोसाइटी के बेसमेंट के फर्श से लगातार भूजल निकल रहा हैं। निवासियों की लगातार शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने जांच की। वहां कई दरारें व सूराख मिले। जिनसे बड़ी मात्रा में पानी निकल रहा हैं। सात से आठ जगह पर दरारें मिली हैं। जबकि 3 से 4 गड्ढे भी बन गए। उनको कंक्रीट से भरने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी पानी नहीं रुका। लगातार पानी निकलने से बिल्डिंग को नुकसान पहुंच रहा है। रॉफ्ट खाली हो रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बिल्डिंग को खतरा होने की चेतावनी दी। जिस पर प्रशासन ने यमुना प्राधिकरण को पत्र लिखा। उसके बाद निवासियों ने प्राधिकरण के चक्कर लगाए। करीब एक माह बाद प्राधिकरण ने बिल्डर को पत्र लिखा और नामित सात एजेंसी में से किसी एक से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का आदेश दिया। एक माह में ऑडिट कराना था, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद बिल्डर ने बिट्स पिलानी से ऑडिट कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल मजबूती का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
भूजल निकलना हुआ कम

निवासियों ने बताया कि अब गर्मी का मौसम है तो बेसमेंट के फर्श से भूजल निकलना कम हो गया है। गर्मी के दौरान भूजल का स्तर कम हो जाता है। इस कारण अब पानी काफी कम मात्रा में निकल रहा है, लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed