{"_id":"68c85bb03b8d0ffb8a047661","slug":"investigation-of-cricketer-yash-dayals-case-transferred-to-link-road-police-station-na-news-c-30-1-gbd1017-722143-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिंकरोड थाना स्थानांतरित हुई क्रिकेटर यश दयाल के मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिंकरोड थाना स्थानांतरित हुई क्रिकेटर यश दयाल के मामले की जांच
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल पर लगे यौन उत्पीड़न के मामले की जांच लिंकरोड थाने में स्थानांतरित कर दी गई है। पुलिस ने यश के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। अभी तक की जांच में लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित होटल से सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य मिले हैं।
इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 21 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पीड़िता का कहना था कि शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुहार लगाने के बाद 24 जून को इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता के बयान 27 जून को दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो दुष्कर्म मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले। पुलिस ने 28 जून को क्रिकेटर को तीन दिन में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा। इसके बाद दोबारा नोटिस भेजा गया। तब क्रिकेटर बयान दर्ज कराने डीसीपी कार्यालय मोहन नगर पहुंचे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि 21 अगस्त को क्रिकेटर ने बयान दर्ज कराए थे। अभी उनके माता-पिता और भाई-बहन के भी बयान दर्ज होने बाकी हैं। उनके बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।