फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Investigation begins against teachers who are not doing census

Noida News: जनगणना नहीं कर रहे शिक्षकों की जांच शुरू

Wed, 03 Jun 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins against teachers who are not doing census
-बुधवार को कलेक्ट्रेट में मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने की जनगणना कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

-रविवार तक का दिया समय, सभी ब्लॉक में शुरू करना होगा काम, एनआईसी में जुटे अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में जनगणना-2027 में बरती जा रही लापरवाही का संज्ञान लिया है। बुधवार को यूपी की निदेशक व मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी को रविवार तक का समय दिया गया है। सभी ब्लॉक में काम शुरू करना होगा। नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण के अफसरों को फटकार लगी है। यहां अब तक काम शुरू नहीं करने वाले शिक्षकों की जांच शुरू की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिले में जनगणना-2027 के तहत मकानों की सूची व गणना का काम चल रहा है। 22 मई से मकानों की गणना चल रही है। कुल 5984 ब्लॉक पर एक-एक प्रगणक लगाए गए है। लेकिन मंगलवार तक 1774 ब्लॉकों में काम शुरू नहीं हो सका। इनमें से 1772 ब्लॉक नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र के हैं। जहां अब तक शिक्षक काम करने नहीं पहुंचे है। प्राधिकरण स्तर से इन पर कार्रवाई भी नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण जिले में जनगणना का काम केवल 4 प्रतिशत तक पूरा हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को मंडलायुक्त ने बैठक कर फटकार लगाई थी। वहीं बुधवार को मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बैठक की। जिसमें सख्त हिदायत दी गई है। काम करने नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की गई है। उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि अगर शिक्षकों ने काम शुरू नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार तक सभी ब्लॉक में काम शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं देर रात तक जनगणना से जुड़े अफसर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जुटे रहें।
विज्ञापन

ड्यूटी की कॉल आई तो फोन बंद कर रहे शिक्षक
प्राधिकरण और अन्य संबंधित अफसर गणना नहीं करने वाले शिक्षकों के पास फोन कर रहे हैं। इनमें वो शिक्षक भी शामिल है, जो अपनी ड्यूटी कटवा चुके हैं। फोन आने के बाद शिक्षक बहाने बना रहे है। साथ ही कई शिक्षकों ने फोन बंद कर लिया है। प्रशासन ऐसे शिक्षकों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed