फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   International level wrestling academy to open in Noida-Lucknow

नोएडा-लखनऊ में खुलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती अकादमी

Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
International level wrestling academy to open in Noida-Lucknow
नोएडा। नोएडा और लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती अकादमी खोलने की तैयारी है। यहां लड़कों व लड़कियों को ओलंपिक स्तर की कुश्ती का प्रशिक्षण मिलेगा। भारतीय कुश्ती संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा और लखनऊ में कुश्ती अकादमी के लिए स्थान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार को वर्चुअल तरीके से लखनऊ से नोएडा के बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर यह मांग रखी गई। इस अवसर पर इंडोर स्टेडियम में 65वीं पुरुष नेशनल सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप का भी शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में 24 राज्यों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि हम आपको कुश्ती में ओलंपिक का पदक दिलाने का वादा करते हैं। हमें नोएडा में लड़कियों के लिए एक अकादमी खोलने के लिए स्थान दिला दें। यहां ओलंपिक स्तर की तैयारियां कराई जाएंगी। इस ट्रेनिंग सेंटर में गांव की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ में लड़कों की ट्रेनिंग के लिए एक अकादमी चलाने व स्थान दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सुना और आश्वासन देते हुए कहा कि वह अपना प्रस्ताव लखनऊ भेजें। इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण के मौके पर लखनऊ से मुख्यमंत्री के अलावा उद्योग मंत्री, खेल मंत्री, औद्योगिक विकास आयुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी वर्चुअल तरीके से जुड़े। वहीं, इंडोर स्टेडियम में बृजभूषण शरण सिंह के अलावा सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी सहित कई प्रमुख खेल विभूतियां उपस्थित रहीं।
नोएडा में मिलीं बेहतर सुविधाएं : बृजभूषण
बृजभूषण ने कहा कि कोरोना की वजह से हमने अलग-अलग प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। इसी कड़ी में लड़कियों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 30 और 31 जनवरी को आगरा में होगी। इसके अलावा फरवरी में ग्रीको रोमन कुश्ती का आयोजन होगा। यहां के विजेता लड़के व लड़कियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़ेंगे और अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। नोएडा में बेहतर सुविधाएं मिलीं। इस वजह से यहां आयोजन किया गया।

यहां के इंडोर स्टेडियम में चल रही चैंपियनशिप किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। यह सभी मानकों को पूरा कर रही है। उन्होंने नोएडा और लखनऊ में अकादमी खोलने की मांग पर कहा कि कोशिश यह की जाएगी कि भारत की जमीन पर विदेशों के पहलवान ट्रेनिंग लेने आएं। इसके अलावा यहां की गरीब और कमजोर बच्चों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। यही नहीं भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती चैपिंयनशिप नोएडा में कराने का प्रस्ताव देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed