{"_id":"6915f04def4eea3dcd08db6c","slug":"international-chess-training-seminar-starts-today-for-the-first-time-in-the-district-noida-news-c-1-noi1095-3624922-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षण सेमिनार आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षण सेमिनार आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षण सेमिनार आज से
देशभर से कोच और चेस मास्टर्स लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शतरंज प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिडे प्रशिक्षक सेमिनार 2025 आयोजित होने जा रहा है। यह सेमिनार 14 से 16 नवंबर तक जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में होगा।
इसका आयोजन उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीसीएसए) द्वारा एआईसीएफ और फिडे के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें देशभर से 50 से अधिक कोच और चेस मास्टर्स भाग लेने आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक होंगे ग्रैंडमास्टर आर. बी. रमेश, जो द्रोणाचार्य अवार्ड 2023 से सम्मानित हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय शतरंज टीम के पूर्व हेड कोच और चयन समिति के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। प्रज्ञानानंदा (विश्व रैंक 5) के कोच के रूप में उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान है। वे शतरंज गुरुकुल, चेन्नई के संस्थापक और ऑफर्सपिल शतरंज क्लब (नॉर्वे) के हेड कोच हैं। सेमिनार का संचालन इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन करेंगे, जो दिल्ली के प्रसिद्ध चेस ट्रेनर हैं। वे तीन अर्जुन अवार्ड विजेताओं टानिया सचदेव, परिमार्जन नेगी और अभिजीत गुप्ता के कोच रह चुके हैं और कई भारतीय ग्रैंडमास्टर्स को प्रशिक्षित कर चुके हैं। इस अवसर पर एआईसीएफ के उपाध्यक्ष ए.के. रैजादा, यूपीसीएसए के संयुक्त सचिव अतुल निगम और एआईसीएफ के सीनियर नेशनल आर्बिटर आनंद सिंह भी उपस्थित रहेंगे।