{"_id":"65caa0addb0e5a37210105a4","slug":"international-airport-bus-service-will-start-from-the-first-day-of-flight-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26120-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : उड़ान के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : उड़ान के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगी बस सेवा
विज्ञापन
-रोड कनेक्टिविटी का काम 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित
-दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से एयरपोर्ट के लिए मिलेगी
-यीडा सिटी के सेक्टर-33 में बनेगा ट्रांसपोर्ट का हब और 80 बसों का होगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उड़ान शुरू होने से एक दिन पहले ही दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। रोड कनेक्टिविटी के सभी निर्माण कार्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में इलेक्टि्रक और सीएनजी की 80 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बसों का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रथम चरण का निर्माण अंतिम चरण में है। रनवे तैयार हो गया है। आगामी सितंबर से हवाई जहाजों की उड़ान प्रस्तावित है। इससे पहले एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। बीते सप्ताह ही एयरपोर्ट साइट पर कनेक्टिविटी को लेकर बैठक हुई थी। एयरपोर्ट तक रैपिड रेल/मेट्रो, लाइट रेल समेत परियोजनाओं के पूरा होने में 4 से 5 साल का समय लग सकता है। ऐसे में रोड कनेक्टिविटी का काम सबसे पहले पूरा किया जाना है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से एयरपोर्ट तक बनने वाली 700 मीटर लंबी रोड का निर्माण पूरा होने वाला है। साथ ही ईस्टर्न पेरीफेरल को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए जगनुपर- अफजलपुर के पास इंटरचेंज का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से बल्लभगढ़ से दयानतपुर तक 31 किमी लंबे व 4 लेन के हाइवे का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके लिए दयानतपुर के पास इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यीडा सिटी की 30 मीटर व 60 मीटर चौड़ी रोड को भी कनेक्ट किया जाएगा।
इन शहरों से मिलेगी सीधी बस-
नोएडा एयरपोर्ट के लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों से बसों का संचालन किया जाएगा।
नोएडा एयरपोर्ट की रोड कनेक्टिविटी का काम तेजी से चल रहा है, जो 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। उड़ान सेवा शुरू होने के पहले दिन से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में 80 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण।