{"_id":"68a348537747c66c110d980a","slug":"internal-anti-ragging-committee-formed-in-child-pgi-grnoida-news-c-1-gnd1002-3298378-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाइल्ड पीजीआई में बनी इंटरनल एंटी रैगिंग कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाइल्ड पीजीआई में बनी इंटरनल एंटी रैगिंग कमेटी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में रैगिंग की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के लिए इंटरनल एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई है। शिकायतकर्ता संस्थान की वेबसाइट पर फाॅर्म भरकर शिकायत दे सकते हैं। उसका नाम गुप्ता रखा जाएगा। कमेटी का चेयरमैन प्रो. डाॅ. डीके सिंह को बनाया गया। साथ ही इसमें डाॅ. देवाजीत नाथ, डाॅ. मयंक निलय, डाॅ. कुसुम भारती, डाॅ. ऊषा बिंदल व डाॅ. सूरज दास को शामिल किया गया है।
संस्थान में 12 से 18 अगस्त के बीच एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह भी चलाया गया। इस बीच सभी स्टाफ को यूजीसी और एनएमसी की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। जल्द ही संस्थान की वेबसाइट पर एंटी रैगिंग फाॅर्म को अपलोड कर दिए जाएंगे। निदेशक प्रो. डाॅ. एके सिंह ने बताया कि रैगिंग प्रतिबंधित है। संस्थान में लगे कैमरों के जरिये भी नजर रखी जाएगी। अगर शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो