फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interim President Devendra took charge of State Congress

Noida News: अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र ने संभाला प्रदेश कांग्रेस का पदभार

Sun, 05 May 2024 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
Interim President Devendra took charge of State Congress
नेताओं ने आप से समझौते पर मुहर लगाई, गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया
विज्ञापन

अगले वर्ष दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने का भी ऐलान किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को ढोल-नगाड़ों और नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदभार संभाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पार्टी आलाकमान की ओर से आप के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय को उचित ठहराया। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली की समस्त सातों सीटों पर गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया। साथ ही, अगले वर्ष दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने का भी ऐलान किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा व चौ. अनिल कुमार के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे देवेन्द्र यादव ने अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के तमाम आला नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर देवेन्द्र ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में हमें एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करना है। आज देश कांग्रेस की ओर देख रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन में गरीब, मजदूर, युवा, महिला, किसान व निम्न वर्ग परेशान है। इसके अलावा देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या भाजपा के पूंजीपति संरक्षण की नीति से पीड़ित है। हमें संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। चुनाव में हमें मिलकर काम करना है और चुनौती भरे समय में 25 मई को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर यह संघर्ष तब तक जारी रखना है जब तक कांग्रेस दिल्ली में पुरानी जमीन वापस नहीं पा लेती। इसके लिए हमें दिल्ली के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली में बहुमत के साथ वापसी करानी होगी।
विज्ञापन


लवली के सुर में सुर मिलाने वाले तमाम नेता भी पहुंचे
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन, उत्तर पश्चिम दिल्ली से डाॅ. उदित राज व उत्तर पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के त्याग पत्र देने के बाद उनके घर पहुंचे अधिकतर कांग्रेस नेता कार्यक्रम में पहुंचे। गत सप्ताह पहले लवली के सुर में सुर मिला रहे थे, जबकि रविवार को उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्णय पर मुहर ही नहीं लगाई, बल्कि गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करने की बात कही। गत दिनों तक लवली के करीबी रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सुरेंद्र कुमार के अलावा जितेन्द्र कुमार कोचर आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई पूर्व विधायक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटा पहले ही आने लग गए थे कार्यकर्ता
कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पहले ही कार्यकर्ता पार्टी की टोपी पहनकर हाथों में झंडे लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ आने शुरू हो गए थे। देवेन्द्र यादव के कार्यालय के गेट पर पहुंचते ही कार्यकर्ता उनको कंधों पर उठाकर मंच तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed