फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   inter Student was held hostage in forest and broke one arm and both legs In Greater Noida

पड़ोसी महिला से बात करने की सजा: इंटर के छात्र को जंगल में बंधक बनाकर एक हाथ और दोनों टांग तोड़ी, परीक्षा छूटी

Sun, 26 Feb 2023 10:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी महिला से बात करने पर इंटर के परीक्षार्थी को जंगल में बंधक बनाकर एक हाथ और दोनों टांग तोड़ने का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित की बोर्ड की परीक्षा भी छूट गई है।

विज्ञापन
inter Student was held hostage in forest and broke one arm and both legs In Greater Noida
सूरजपुर कोतवाली - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

पड़ोसी महिला से बात करने पर ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर की गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाले इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को तीन आरोपियों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर छात्र का एक हाथ और दोनों टांग तोड़ दीं। 
विज्ञापन


आरोपी पीड़ित को जंगल में बांधकर फरार हो गए। घायल छात्र को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में घायल छात्र की अपनी यूपी बोर्ड की परीक्षा भी नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के पास स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाले अनिल दीक्षित ने बताया कि उनका बेटा निखिल इंटरमीडिएट का छात्र है। निखिल यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 फरवरी को निखिल घर से सामान देने के लिए बाहर गया था। तभी एक दुकान के पास से ही पड़ोस में रहने वाले युवक प्रवीन का फुफेरा भाई शंकर उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि निखिल को वह एमटेक कंपनी के पास 130 मीटर रोड पर जंगल में ले गया और उसने अपने दो अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। 

आरोपियों ने यहां निखिल पर लोहे की रॉड से यह कहते हुए हमला किया कि वह उसके भाई की पत्नी से क्यों बात करता है। आरोपियों ने हमला कर निखिल की दोनों टांग और एक हाथ तोड़ दिए। निखिल के शरीर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। 

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और निखिल को बंधन मुक्त कर अस्पताल में भर्ती कराया। निखिल का अभी भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निखिल के पिता का कहना है कि वह अपनी परीक्षा भी नहीं दे पा रहा है। 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शंकर घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी पर ही दो अन्य आरोपियों की पहचान होगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित दोनों आपस में दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed