{"_id":"6ad76d44834430db87090c9f","slug":"inter-society-master-cricket-league-to-be-held-in-greater-noida-west-noida-news-c-23-1-lko1064-109722-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगी इंटर सोसाइटी मास्टर क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होगी इंटर सोसाइटी मास्टर क्रिकेट लीग
विज्ञापन
- 35 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, सोरखा गांव में होंगे मुकाबले
क्रॉसर- उम्र के आधार पर होगा टीमों में खिलाड़ियों का संयोजन, अनुभवी खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (जीबीएनवीसीए) की ओर से जल्द ही इंटर सोसाइटी मास्टर क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होने वाली इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लीग का उद्देश्य अनुभवी खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने का मंच उपलब्ध कराने के साथ सोसाइटी स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
एसोसिएशन के महासचिव नीलमणि द्विवेदी ने बताया कि लीग के मुकाबले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोरखा गांव स्थित लीग कबाना क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाओं के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
लीग में टीमों के गठन के दौरान खिलाड़ियों की उम्र का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक टीम में 35 से 40 वर्ष की आयु के चार खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि बाकी खिलाड़ी 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के होंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य अलग-अलग आयु वर्ग के अनुभवी खिलाड़ियों को एक साथ खेलने और अपनी खेल क्षमता दिखाने का मौका देना है।
विज्ञापन
नीलमणि द्विवेदी के अनुसार, इस तरह की प्रतियोगिताओं से वरिष्ठ खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बना रहता है। साथ ही, सोसाइटियों के बीच आपसी मेलजोल, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है। लीग के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों को मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल से जुड़े रहने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता से जिले में क्रिकेट गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।