{"_id":"68cc717c37d20889160d3a03","slug":"integrate-ancient-knowledge-systems-into-the-digital-environment-na-news-c-13-1-lko1028-1391515-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राचीन ज्ञान प्रणाली को डिजिटल परिवेश में करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राचीन ज्ञान प्रणाली को डिजिटल परिवेश में करें शामिल
Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और नाद नरतन की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस बृहस्पतिवार
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और नाद नरतन की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस बृहस्पतिवार को शुरू हुई। पहले दिन विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने कला और संस्कृति की पुरानी परंपरा और आधुनिकता के संगम को विभिन्न शोध पत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भातखंडे के कला मंडपम में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. सृष्टि धवन ने किया। पंडित राम मोहन के निर्देशन में विवि के विद्यार्थी अशमी घोष, चानया मुंदो, जाह्नवी पाठक और रिदम श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना पर समूह कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। पहले सत्र में डाॅ. वेद प्रकाश शर्मा ने प्राचीन ज्ञान प्रणाली को डिजिटल परिवेश में शामिल करने का सुझाव दिया। प्रो. रोहिथा ईश्वर ने कहा कि डिजिटल प्रवृत्तियों को अपनाते हुए भी घरानेदार कलाकार लुप्त नहीं होंगे। भातखंडे से पीएचडी करने वाले टीएम हॉफमैन ने जापान से ऑनलाइन अपने विचार रखे।
दिव्यांग कलाकार को सितार भेंट कर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा झज्जर से आए सितार वादक डाॅ. योगेश कुमार को कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन और नाद नर्तन के निदेशक प्रो. रवि शर्मा ने पहले विदुषी कृष्ण बिष्ट एंडोवमेंट अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें एक सुंदर स्वरित सितार भेंट की गई। प्रो. रवि शर्मा ने बताया कि दिव्यांग कलाकारों को अवाॅर्ड देने की शुरूआत संस्था ने इस बार से की गई है।