फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to strictly follow the Kovid protocol in Sadar Bazar

सदर बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instructions to strictly follow the Kovid protocol in Sadar Bazar
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सदर बाजार इलाके में दुकानदारों और विक्रेताओं से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश मंगलवार को दिल्ली पुलिस को दिया। अदालत ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये निर्देश हाईकोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान खुद कोविड गाइलाइंस का पालन न करने और केंद्रीय गृहमंत्रालय और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कई आदेशों के बाद भी गाइडलाइंस लागू न करने पर कार्रवाई का निर्देश देेने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि सदर बाजार इलाके में पुलिस अधिकारी विक्रेताओं से सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती पालन करवाएं। याचिकाकर्ता अधिवक्ता शालेन भारद्वाज द्वारा पेश किया गया वीडियो देखने के बाद उन्होंने कहा कि इलाके में ज्यादातर विक्रेता मास्क नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ये ठीक नहीं है। ओमिक्रॉन के आने के बाद आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अगर ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर हैं तो इन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई जनवरी में तय करते हुए कोविड गाइडलाइंस का पालन न करने वाले पुलिस वालों को भी पक्ष बनाने के लिए कहा है।

याची ने कहा कि नौ अगस्त की सुबह सरकारी बाइक पर पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मी बिना मास्क और हेलमेट के थे। पुलिसवालों ने उनसे व उनके रिश्तेदारों से दुर्व्यवहार किया और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed