फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to provide benefits of schemes to soldiers

Noida News: सैनिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Thu, 09 Apr 2026 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide benefits of schemes to soldiers

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा(संवाद)। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने भूमि विकास, गांव की सड़कों की मरम्मत, जलभराव, पुलिस से संबंधित मुद्दे, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और उनकी प्रगति रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के लिए संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर कैप्टन (आई.एन.) राम प्रवेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed