फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to expedite the work of Airport, Film City, Expressway Metro

एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, एक्सप्रेसवे मेट्रो के काम में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 14 Sep 2021 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the work of Airport, Film City, Expressway Metro
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नोएडा एयरपोर्ट, परी चौक (नॉलेज पार्क) से एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी, दिल्ली से परी चौक एक्सप्रेसवे मेट्रो की कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट तक संचालन, मेडिकल डिवाइस पार्क, राया हेरिटेज सिटी व टप्पल लॉजिस्टिक हब की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। बोर्ड ने सभी परियोजनाओं के काम प्राथमिकता से करने व तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बोर्ड के सामने प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए समतलीकरण आदि का काम शुरू कर दिया है। नॉलेज पार्क से एयरपोर्ट मेट्रो परियोजना को जोड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन से डीपीआर तैयार करने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क (परी चौक) से नई दिल्ली तक तक मेट्रो परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी तैयार करने के लिए वर्क आर्डर जारी करने का अनुमोदन भी यमुना बोर्ड ने दे दिया। फिल्म सिटी की डीपीआर बनाने वाली कंपनी सीबीआरई को ग्लोबल टेंडर निकालने का काम दिया गया है। इस पर बोर्ड ने अपनी सहमति जता दी है। इस एजेंसी ने सुझाव दिया कि सेक्टर-21 में एक्सप्रेसवे के निकट के वाणिज्यिक भूखंड के 220 एकड़ की भूमि को फिल्म सिटी के लिए चिह्नित किया जाए। फिल्म सिटी की परियोजना के लिए सेक्टर-21 के ले-आउट प्लान को वर्तमान फिल्म सिटी के विकास की आवश्यकता के तहत पुनरीक्षित किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड में पॉड टैक्सी की परियोजना के संबंध में बोर्ड को बताया गया कि इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड ने इसकी डीपीआर बनाई है। पॉड टैक्सी एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलाई जानी प्रस्तावित है। इस पर प्राधिकरण ने एजेंसी को सुझाव दिए हैं, उस पर कार्रवाई जारी है। राया में हेरिटेज सिटी की स्थापना की प्रगति रिपोर्ट पेश कर बताया गया कि इसकी डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टप्पल-बाजना नगरीय केंद्र के अंतर्गत लाजिस्टिक पार्क के लिए प्राधिकरण द्वारा चयनित सलाहकार संस्था इसकी डीपीआर बना रही है। वहीं, बोर्ड ने 4000 वर्ग मीटर से बड़े औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए शर्तों में बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस पार्क और डाटा सेंटर के प्रस्ताव पर मुहर
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मेडिकल डिवाइस पार्क और डाटा सेंटर के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इनमें औद्योगिक भूखंड योजनाएं शीघ्र लाई जाएंगी। इसके अलावा यीडा क्षेत्र के सेक्टरों में आवासीय भूखंड, पेट्रोल पंप, होटल व कियोस्क की योजना के प्रस्ताव और डाटा सेंटर व फिल्म सिटी के अलग बिजलीघर बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क की योजना लाई जाएगी। कलाम इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ टेक्नोलॉजी हैदराबाद इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर चुका है। फेज-1 के 90 एकड़ क्षेत्र में यह योजना आएगी। इसमें 1000 वर्ग मीटर, 2500, 4000 व 10000 वर्गमीटर के लगभग 89 भूखंड होंगे। यहां पार्क व वाणिज्यिक क्षेत्र भी होगा। इस योजना के लिए ब्रोशर की नियम व शर्तें कलाम इंस्टीट्यूट ने तय की हैं। इस योजना का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सेक्टर-28 में 100 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की जाएगी। उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर-2021 नीति के तहत इसका निर्माण होगा। इसके अंतर्गत 80 प्रतिशत भाग में 10-10 एकड़ के भूखंड व शेष 20 प्रतिशत भाग में 5-5 एकड़ के भूखंड होंगे। इस योजना के लिए अभी और भी भूमि खरीदी जाएगी। इस पर भी बोर्ड में मुहर लगी है।

वहीं, सेक्टर-21 में फिल्म सिटी और एवं सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क व डाटा सेंटर के लिए बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए अलग से बिजली घर बनेगा। विद्युत मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित उप केंद्रों में से सेक्टर-28 एवं सेक्टर-32 में विद्युत उप केंद्र बनाए जाएंगे। यीडा क्षेत्र में आबादी बढ़ने की संभावना और लोगों की सुविधा के मद्देनजर कियोस्क, होटल और पेट्रोल पंप की योजनाएं लाने का निर्णय लिया गया है। सेक्टर-18, 20, 17, 22डी, 32, 29, 16 व 22डी इन योजनाओं को लाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed