{"_id":"689e056c302daa700d0792db","slug":"instructions-for-starting-unwavering-canteen-and-worker-health-check-noida-news-c-340-1-del1004-101205-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अटल कैंटीन व श्रमिक स्वास्थ्य जांच शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अटल कैंटीन व श्रमिक स्वास्थ्य जांच शुरू करने के निर्देश
विज्ञापन
मंत्री कपिल मिश्रा ने सेवा पखवाड़ा को लेकर अधिकारियों संग की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को आगामी सेवा पखवाड़ा के लिए समीक्षा बैठक की। इसमें पर्यटन, कला, संस्कृति एवं भाषा, विधि एवं न्याय, श्रम, रोजगार और विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मौजूदा योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए नई परियोजनाओं को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर कपिल मिश्रा ने श्रम विभाग को अटल कैंटीन योजना जल्द शुरू करने का निर्देश दिया ताकि गरीब व श्रमिक वर्ग को किफायती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके। साथ ही, नए श्रमिकों का पंजीकरण बढ़ाने व परिवारों के लिए सालाना स्वास्थ्य जांच योजना लागू करने के भी आदेश दिए। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग को गुरु तेग बहादुर स्मारक में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। रोजगार विभाग को दिल्ली सरकार के जॉब पोर्टल को केंद्र सरकार के पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए गए। विकास विभाग को वन विभाग से पत्राचार कर श्रीकृष्ण गोशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने और घुमनहेड़ा गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल गोशाला स्थापित करने की दिशा में कदम उठाने को कहा गया।
कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य है कि कल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों में न रहकर धरातल पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। दिल्ली के संतुलित विकास के लिए हमारी सरकार न्याय, संस्कृति, ग्रामीण उन्नयन, श्रमिक कल्याण और नवाचार के क्षेत्रों में ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है।