फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Institute, college and Anganwadi center will remain closed till 31 May

कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र 31 मई तक रहेंगे बंद

Fri, 30 Apr 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Institute, college and Anganwadi center will remain closed till 31 May
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, आईटीआई, लाइब्रेरी एवं प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मई तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में जिले में भी 31 मई तक सभी इंस्टीट्यूट, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन शाम 6 बजे के बाद दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब प्रतिदिन शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि जिले के रेस्तरां में केवल होम डिलीवरी ही मान्य होगी। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही जिले के लोगों से अपील की है कि वे ज्यादातर अपने-अपने घरों में ही रहें। अति आवश्यक कार्य होने पर मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से स्वयं बचें और दूसरे नागरिकों को भी बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed