फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspired youth to de-addiction, JJP celebrated party supremo's birthday, distributed fruits in hospital

युवाओं को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित, जजपा ने पार्टी सुप्रीमो का मनाया जन्मदिन, अस्पताल में वितरित किए फल

Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Inspired youth to de-addiction, JJP celebrated party supremo's birthday, distributed fruits in hospital
डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पौधरोपण करते जजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Mewat
नूंह। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की जिला नूंह इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला का 61वां जन्मदिवस रविवार को नशा मुक्ति दिवस के तौर पर पुन्हाना की अनाज मंडी में मनाया गया। जजपा के कार्यालय पुन्हाना में रविवार सुबह जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इकबाल जैलदार, प्रदेश सचिव तैय्यब हुसैन घासेड़िया, फिरोजपुर झिरका से पूर्व प्रत्याशी अमन अहमद, जजपा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नासिर हुसैन अड़बर, युवा जिला अध्यक्ष वसीम अहमद, हल्का प्रधान आस मोहम्मद, हल्का प्रधान दाऊद, हलका प्रधान जान मोहम्मद, पूर्व हल्का प्रधान शमसुद्दीन गूमल सहित अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की। साथ ही उनके मार्गदर्शन में जजपा का कुनबा बढ़ाने का संकल्प लिया। राहुल जैन ने बताया कि विभिन्न तरह के पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके बाद नई अनाज मंडी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुन्हाना में फल वितरण किया गया। युवा जजपा जिलाध्यक्ष वसीम अहमद द्वारा अपनी टीम के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed