Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspector and constable suspended for beating storyteller's nephews

Noida News: कथावाचक के भतीजों को पीटने के मामले में दरोगा-सिपाही निलंबित

Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable suspended for beating storyteller's nephews
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर सड़क पर कार खड़ी करने के विवाद में कथावाचक कौशिक महाराज के भतीजों की पिटाई के मामले में डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पिनाहट घाट पर बुधवार को प्रख्यात कथावाचक कौशिक महाराज के छोटे भाई रामदेव शास्त्री के बेटे देवकीनंदन और मारुति नंदन मां सीमा देवी को मुरैना (मध्य प्रदेश) जाने के लिए छोड़ने के लिए आए थे। बताया कि उन्होंने घाट पर कार खड़ी कर दी थी। सड़क पर कार खड़ी करने पर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने कार का चालान कर दिया। चालान का विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी ने थाने से दरोगा रोहित कुमार और पुलिसकर्मी सूरज को बुला लिया। आरोप है कि दोनों युवकों की पुलिस से तकरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठियों से उनके पिटाई कर दी। दोनों युवक भारतीय किसान यूनियन से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी परिजन के साथ भाकियू पदाधिकारियों को दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने थाना पिनाहट का घेराव करने की बात कहते हुए अधिकारियों से शिकायत की। मामले में डीसीपी पूर्वी ने पिटाई करने के आरोपी दरोगा रोहित और कांस्टेबल सूरज को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना पिनाहट पहुंचे थे। पुलिस पिटाई पर विरोध जताया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अजय राज शास्त्री, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, प्रवीन, धन सिंह, देवेंद्र सिंह, एलम सिंह और राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी पिनाहट का कहना है डीसीपी पूर्वी के आदेश पर उप निरीक्षक रोहित कुमार व कांस्टेबल सूरज को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed