फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inside the house, the newly-married woman beaten

घर में घुसकर नवविवाहिता को सिरफिरे ने पिलाया केमिकल, की मारपीट

Sun, 23 Jun 2019 05:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Inside the house, the newly-married woman beaten
torture

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार रात एक सिरफिरे ने घर में घुसकर नवविवाहिता से मारपीट की। सिरफिरा युवती को जबरन घसीटकर ले जाने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती को कपड़ा साफ करने वाला केमिकल पिला दिया।

विज्ञापन


वारदात के बाद दोनों भाग निकले। युवती को गंभीर हालत में जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी करीब डेढ़ साल से युवती को परेशान कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सलमा (18) (बदला नाम) परिवार के साथ खजूरी की श्रीराम कॉलोनी में रहती है। एक माह पूर्व उसकी इलाके में ही रहने वाले एक युवक से शादी हुई है। सलमा का मायका और ससुराल पास में ही हैं।
विज्ञापन


सलमा के मुताबिक, उसके पड़ोस में भूरा रहता है, जो ड्राइवर है और आपराधिक प्रवृति का है। वह करीब डेढ़ साल से सलमा पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। मना करने के बाद भी वह उसे लगातार परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सलमा की शादी के बाद वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। 15 दिन पूर्व वह उसकी ससुराल में चाकू लेकर पहुंच गया था। शोर-शराबे के बाद वह वहां से फरार हो गया। इधर, सलमा के ससुरालिये और मायके वाले भूरा से परेशान थे।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम सलमा अपनी ससुराल में अकेली थी। इस बीच, भूरा अपने दोस्त नाजिम के साथ पहुंच गया। वह जबरन सलमा से उसके साथ चलने के लिए कहने लगा। मना करने पर भूरा ने सलमा को पीटना शुरू कर दिया।


इस बीच, भूरा ने कपड़ों से दाग छुड़ाने वाला केमिकल सलमा को जबरन पिला दिया। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी भाग निकले। पड़ोसियों ने सूचना सलमा के परिजनों को दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed