{"_id":"65a63aa21024de1022044b9f","slug":"innocent-child-found-after-eight-months-love-marriage-couple-were-wandering-in-search-of-son-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: नानी ने बेचा था मासूम, 8 माह बाद मिला, बेटे की तलाश में भटक रहे थे प्रेम विवाह करने वाले दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: नानी ने बेचा था मासूम, 8 माह बाद मिला, बेटे की तलाश में भटक रहे थे प्रेम विवाह करने वाले दंपती
Tue, 16 Jan 2024 01:43 PM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:43 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी से लापता हुए मासूम को पुलिस ने आठ महीने बाद बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मासूम बेटे की तलाश में प्रेम विवाह करने वाले दंपती भटक रहे थे। मासूम की नानी ने उसे एक लाख रुपये में हापुड़ की महिला को बेच दिया था।
विज्ञापन
बरामद किया गया मासूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी से 10 मई को अगवा किए गए सवा महीने के मासूम को पुलिस ने 8 महीने बाद बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मासूम की मां शिवांगी ने बच्चों के अपहरण के मामले में अपनी मां बबीता को जेल भिजवा दिया था।
उस दौरान बबीता ने मासूम को हापुड़ में दंपती को बेचने की जानकारी दी थी। इसमें एक अन्य आरोपी ने भी भूमिका भी बताई गई थी। अब बिसरख कोतवाली पुलिस पूरे मामले का प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।
शाहबेरी में रहने वाली शिवांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने इस्लाम से प्रेम विवाह किया था। उसके गर्भवती होने के दौरान देखभाल के लिए उसकी मां बबीता अप्रैल माह में शाहबेरी में आई थी। शिवांगी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी बबीता बेटी के घर रुकी हुई थी।
विज्ञापन
दस मई को इस्लाम अपने काम पर गया था और शिवांगी दवा लेने गई थी। इसी दौरान बबीता उनके एक माह के मासूम बच्चे अरमान को अगवा कर फरार हो गई। बबीता ने आखिरी कॉल अपने पति को की थी। इसके चलते पुलिस ने शिवांगी के पिता से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद पुलिस की जांच ठंडी हो गई लेकिन दंपती बेटे की तलाश में जुटे रहे। शिवांगी ने दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके चलते दंपती अनहोनी की आशंका जताई थी। बुधवार को दंपती बबीता के संभल स्थित मुटैना गांव पहुंचे। यहां उन्हें बबीता कुछ दिन पहले ही आई थी। बबीता ने बच्चे को हापुड़ में जमुना नाम की महिला के जरिये दंपती को बेचने की बात कबूल की।
एक लाख में सात बेटियों की मां को बेचने की बात वीडियो में कैद
दंपती ने बताया कि आरोपी बबीता ने काफी पूछताछ के बाद उनके बच्चे को बेचने की बात कबूल की। उसने बताया कि हापुड़ में एक महिला रहती है। उसके सात बेटियां हैं। उसी महिला व उसके पति को अपहरण के चार दिन बाद ही एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया गया था।

बच्चा बेचने की बात कबूल करते हुए दंपती के पास वीडियो है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस बताए गए पते पर पहुंची तो वहां आरोपी महिला नहीं मिली। हालांकि उसका सुराग पुलिस को मिला है। जल्द गिरफ्तारी होगी।