{"_id":"6925fa9590807e156b02d607","slug":"injured-youth-accused-of-creating-ruckus-in-hospital-na-news-c-216-1-etw1002-133919-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घायल युवक पर अस्पताल में हंगामा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घायल युवक पर अस्पताल में हंगामा करने का आरोप
विज्ञापन
बकेवर। 50 शैया अस्पताल के डॉक्टर ने घायल युवक पर हंगामा करने का आरोप लगाया। डॉक्टर ने अभद्रता करने की तहरीर देततेहुए पुलिस को बताया कि युवक नशे में था और उसके सीने पर सपा मुखिया का टेटू बना था। एसओ विपिन मलिक का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है। युवक नशे की हालत में था।
सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे कस्बा में बाइक से पुलिस भ्रमण कर रही थी। इस बीच हाईवे के किनारे एक युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसके सिर में चोट थी। पास में ही बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने घायल को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू युवक उपचार करने लगे तो आरोपी उनसे अभद्रता करने लगा।
डॉक्टर का आरोप है कि उनका कालर पकड़कर गाली-गलौज की। डाॅक्टर की गर्दन में उसके नाखून लगे हैं। डॉ. ने पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिवार वालों को बुलाकर उसे सौंप दिया था।