फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Infrastructural reform of electricity is still pending at the start of summer

Noida News: गर्मी शुरू पर बिजली का ढांचागत सुधार अभी भी बाकी

Sun, 23 Apr 2023 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Infrastructural reform of electricity is still pending at the start of summer
गर्मी शुरू पर बिजली का ढांचागत सुधार अभी भी बाकी
विज्ञापन

- विभाग का दावा- करीब 15 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया पूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मियों का सीजन चल रहा है, लेकिन इससे पहले बिजली आपूर्ति के लिए ढांचागत मरम्मत का जो काम किया जाना था, वह तो अभी तक शुरू भी नहीं हो सका है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय मेरठ से इस कार्य के लिए करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित हुआ था। हालांकि अब विभाग के मुख्य अभियंता का दावा है कि करीब 15 करोड़ रुपये के काम की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

इस सीजन में मरम्मत कार्य को पूरा करने व उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति कराना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं हैं। दरअसल, विद्युत वितरण निगम के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह से गर्मी का सीजन शुरू हो जाता है। इससे पहले विभाग ढांचागत व संसाधनों के विकास की योजना पर काम करता है। इसके लिए मार्च के पहले सप्ताह में मुख्यालय से स्वीकृत किए गए करीब 21 करोड़ रुपये के बजट से शहर में बिजली के क्षतिग्रस्त पोल को बदलने, नई बिजली लाइन खींचने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने और ट्रांसफार्मर के क्षमता बढ़ाने के साथ पुरानी लाइनों के मरम्मत कार्य किए जाने थे। लेकिन इन कार्यों के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया धीमी गति से पूरी हुई। इसके बाद निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई। अब हकीकत यह है कि धरातल पर बिजली के ढांचे में सुधार के लिए मरम्मत का काम सही तरीके से शुरू नहीं हो सका है। इससे आने वाले दिनों में जब तापमान बढ़ेगा तो उपभोक्ताओं को पिछले साल की तरह ही अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। इस पर मुख्य अभियंता राजीव मोहन का कहना है कि कुछ मरम्मत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। जो बाकी हैं उन पर भी जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed