फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information about the technology of the drone which defeated Pakistan was obtained

Noida News: जिस ड्रोन से पाकिस्तान को धूल चटाई, उसकी तकनीक की ली जानकारी

Sun, 31 Aug 2025 02:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Information about the technology of the drone which defeated Pakistan was obtained
- रक्षा मंत्री और सीएम योगी ने कंपनी का किया मुआयाना, वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

- 10 लोगों ने शुरू किया था ड्रोन बनाना, अब 600 वैज्ञानिक कर रहे काम

सुशांत समदर्शी

नोएडा। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ड्रोन से पाकिस्तान को धूल चटाई उसकी तकनीक की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हासिल की। शनिवार को दोनों नेताओं ने नोएडा के सेक्टर-81 स्थित राफे एमफाइबर कंपनी का मुआयाना कर वैज्ञानिकों की हौसला आफजाई की। नोएडा में वर्ष 2017 में 10 लोगों ने मिलकर अत्याधुनिक ड्रोन की शुरुआत की थी। अब इसमें 600 वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने कंपनी का निरीक्षण कर हर चीज को बारीकी को देखा। ड्रोन बनाने वाली टीम से बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। नोएडा की इस कंपनी के हाइटेक ड्रोन, एयरक्राफ्ट इंजन व डिफेंस एयरोस्पेस की जानकारी ली। ड्रोन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशाल मिश्रा व विवेक मिश्रा ने रक्षा उपकरणों व इंजन टेस्ट फैसिलिटी के बारे में बताया। इस दौरान कंपनी परिसर में ड्रोन उड़ाकर दिखाया गया। साथ ही मजबूत रक्षातंत्र की झलक दिखाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने ड्रोन बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि इनलोगों ने कड़ी मेहनत कर एयरोस्पेस सिस्टम के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा की है। यह कंपनी मानव रहित हवाई जहाजों की डिजाइन बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरोस्पेस में आत्मनिर्भरता को केंद्र बन रहा नोएडा

वर्तमान समय में ड्रोन एयरोस्पेस में सबसे महत्वपूर्ण बन गया है। एयरोस्पेस में आत्मनिर्भरता का केंद्र नोएडा बनता जा रहा है। अत्याधुनिक ड्रोन के अलावा एयरोस्पेस तकनीक को नोएडा में बढ़ावा मिल रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा तंत्र को मजबूत करने वाली हर कंपनी व वैज्ञानिक देश के लिए अहम हैं और सरकार इनके लिए खड़ी है। जो भी कंपनी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएगी। सरकार की तरफ से उसे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed