फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information about helpline numbers 1090, 181, 112 was given to women.

Noida News: महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 की जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Information about helpline numbers 1090, 181, 112 was given to women.
(अनिवार्य खबर फोटो के साथ)
विज्ञापन

-महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण पर होम्स 121 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मिशन शक्ति-5.0 के तहत शनिवार को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण पर होम्स-121 सोसाइटी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एसीपी वर्निका सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान, हेल्पलाइन नंबरों और कार्यक्रमों की जानकारी देना है।
एसीपी वर्निका सिंह ने बताया कि यदि किसी महिला को आपात स्थिति में मदद की जरूरत हो तो हेल्पलाइन नंबर-1090, 181, 112 डायल करना चाहिए। इससे तुरंत मदद होती है। एसीपी ने मिशन शक्ति योजना के तहत मिलने वाली सहायता और महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही थाने व पुलिस से सीधे संपर्क के सरल माध्यम भी बताए। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा से बचाव की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान, हेल्पलाइन नंबरों और कार्यक्रमों की जानकारी आपको देना है। यदि आपको हमारी जरूरत पड़े तो हम ही आपके द्वार तक चलकर आएं। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत यह कार्यक्रम हर विभाग में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आयोजन यूपी सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति-5.0 के तहत पुलिस कमिश्नरेट नोएडा थाना फेज-3 क्षेत्र की ओर से किया गया। कार्यक्रम में एओए अध्यक्ष चक्रधर मिश्र, एओए सचिव निमित अग्रवाल, एओए के सीनियर सदस्य जीडी शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव जैन, सदस्य सुदीप्ति सिंह, श्रेय मित्तल, रितेश एरॉन, एक्टिव सदस्य गरिमा त्रिपाठी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed