फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information about death of a youth in police custody at Chipyana outpost of Bisrakh area

ग्रेनो: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, लड़की ले जाने का लगा था आरोप; प्रभारी सहित पूरी पुलिस चौकी निलंबित

Thu, 16 May 2024 02:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 May 2024 02:50 PM IST
सार

वक को एक लड़की के लापता होने के बाद हिरासत में लिया गया था। घटना के बाद प्रभारी सहित पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Information about death of a youth in police custody at Chipyana outpost of Bisrakh area
पुलिस हिरासत में युवक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र की चिपियाना पुलिस चौकी की हवालात में अलीगढ़ के एक युवक योगेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि योगेश ने अंगोछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को एक लड़की के लापता होने के बाद हिरासत में लिया गया था। घटना के बाद प्रभारी सहित पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पंचायतनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर पैसे मांगने के आरोप लगाए और जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि डॉक्टर के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ की तहसील खैर का रहने वाला योगेश कुमार चिपियाना क्षेत्र में डोनाल्ड पार्टी बेकरी वर्कशॉप में नौकरी करता था। उसे पर एक सहकर्मी ने लड़की ले जाने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद चिपियाना पुलिस चौकी के द्वारा उसको हिरासत में लिया गया था। गुरुवार सुबह 10 बजे उसकी चौकी की हवालात में मौत हो गई। घटना के बाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस योगेश के शव को गाड़ी में डालकर ले जा रही है। वहां पर मौजूद कुछ लोगों की पुलिस से नोकझोक भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि घटना के बाद पुरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि मानव अधिकार आयोग के जो भी निर्देश हैं उन्हीं के अनुपालन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed