{"_id":"6a96e01d97fff1e8740365b0","slug":"inflation-casts-a-shadow-over-janmashtami-celebrations-noida-news-c-1-noi1095-4673840-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जन्माष्टमी के उल्लास पर महंगाई का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जन्माष्टमी के उल्लास पर महंगाई का ग्रहण
विज्ञापन
पूनम शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी से पहले व्रत सामग्री, फलों की कीमतें बढ़ीं,
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडाग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोजमर्रा की जरूरतों के साथ अब व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। जन्माष्टमी से पहले बाजार में व्रत की सामग्री की मांग बढ़ने के साथ कीमतों में करीब 20 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे व्रत रखने वालों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार के उत्सव पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। पहले जहां सीमित बजट में व्रत की पूरी सामग्री आसानी से आ जाती थी, वहीं अब सामान खरीदने से पहले कीमतों का हिसाब लगाना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, व्रत में इस्तेमाल होने वाले फल, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, सूखे मेवे और अन्य सामग्री के दाम पहले की तुलना में बढ़ गए हैं। खासकर फलों की कीमतों में बढ़ोतरी से परेशानी ज्यादा है। इसके साथ ही जन्माष्टमी में पोशाकें की कीमत में भी 100 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है।
सेक्टर-12 मार्केट में कान्हा की ड्रेस लेने पहुंची रूपा ने बताया कि महंगाई का असर उनकी खरीदारी पर पड़ रहा है। पहले व्रत के लिए पसंद के फल और सामग्री अधिक मात्रा में खरीदी जाती थी, लेकिन अब जरूरत के हिसाब से ही सामान लिया जा रहा है। सेक्टर-76 के पास मूर्तियों की दुकान लगाने वाले विकास ने बताया कि इस बार मूर्ति 300 से लेकर 1500 तक बेची जा रही है।सेक्टर-110 स्थित तिवारी पूजा भंडार के दुकानदार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव होने की संभावना हो सकती है। हालांकि बढ़ती महंगाई के बीच लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी के लिए बच्चों की पोशाक और घर की सजावट का सामान लेने आई हूं। इस बार सामान तो मिल रहा है, लेकिन फलों के दाम काफी बढ़े हुए हैं। -प्रीति सिंह
हर साल जन्माष्टमी पर घर में पूजा के लिए फल खरीदते हैं। इस बार दाम देखकर लग रहा है कि पहले के मुकाबले काफी ज्यादा खर्च होगा। -पिंकी कुमारी
कान्हा की कढ़ी हुई पोशाक काफी पसंद आ रही है। घर के आसपास रहने वाले लोग भी उसी तरह की पोशाक खरीद रहे हैं। रोहित गुप्ता
जन्माष्टमी के लिए कृष्ण की पोशाक और पूजा का सामान लेने आई हूं। बाजार में काफी रौनक है और दुकानों पर अच्छी भीड़ भी दिखाई दे रही है। -पूनम शर्मा
रेट में बढ़ोतरी
सामग्री पहले अब
मखाना 800 960 रु/किलो
साबूदाना 100 150 रु/किलो
कुट्टू का आटा 100 160 रु/किलो
सिंघाड़े का आटा 120 145 रु/किलो
केला 60 80 रु/दर्जन
सेब 160 250 रु/किलो
अनार 180 260 रु/किलो