फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Industry leaders will gather today at the MSME for India Conclave

MSME for Bharat: एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में आज जुटेंगी उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां, नोएडा में आयोजन

Tue, 16 Sep 2025 12:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Industry leaders will gather today at the MSME for India Conclave
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक शहर में मंगलवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा जिसमें उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। इस मौके पर प्राधिकरण, प्रशासन, जीएसटी, उद्योग बंधु, पुलिस, ट्रैफिक विभाग समेत दूसरे अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन किआ और निंबस पोस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इसका सह प्रायोजक है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक आयोजित होने वाले एमएसएमई कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले उद्यमियों के पास उद्योग जगत से जुड़े सवाल को कॉन्क्लेव के पटल पर रखने का मौका होगा। यहां उनको संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मिलेंगे। इसका मकसद उद्यमियों को भविष्य में आने वाली समस्याओं से उबारना है। साथ ही शहर के उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद उद्यमियों को पैनल डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उद्यमी एमएसएमई की स्थानीय चुनौतियां और अवसर पर चर्चा करेंगे। इसमें शहर के नामचीन संगठन के प्रतिनिधि भी अपनी बात कह सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के संबोधन से दूसरे सत्र की शुरुआत होगी। डॉ. लोकेश एमएसएमई के विकास और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही शहर के उद्यमियों को मिलने वाले अवसरों की भी चर्चा करेंगे। वह उद्यमियों को पेश आने वाली कठिनाइयों से निजात दिलाने के लिए तैयार की जा रहीं प्राधिकरण की भावी योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। संबोधन के बाद पैनल डिस्कशन में अलग-अलग विभागों के अधिकारी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एमएसएमई विषय पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की विशेष अतिथि और गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के संबोधन से तीसरे सत्र की शुरुआत होगी। वह जिले में ऐसे उद्यमियों को सुरक्षित माहौल देने के प्रति अपने विचार व्यक्त करेंगी। इस दौरान दर्शक दीर्घा से सवाल भी किए जाएंगे जिसका उचित जवाब संबंधित विभागों के अधिकारी देंगे। इसके बाद प्राधिकरण, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों का पैनल डिस्कशन होगा।

इस पर होगी चर्चा
एमएसएमई कॉन्क्लेव में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फाइनेंस तक आसान पहुंच, सप्लाई चेन का आधुनिकीकरण, निर्यात क्षमता, कौशल विकास और नीतिगत सुधार जैसे गंभीर विषय पर चर्चा उद्यमी चर्चा करेंगे। कॉन्क्लेव में मार्केटिंग और ब्रांडिंग की नई रणनीतियों, नवाचार वित्तीय विकल्प, महिलाओं की भागीदारी आदि पर भी चर्चा होगी।

यह होंगे उपस्थित
कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री, ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव एसीईओ, यमुना प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह, उपायुक्त इंडस्ट्रीज अनिल कुमार, यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक धीरज मिश्रा, चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे, महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष विमला बाथम, एनईए के चेयरमैन विपिन मल्हन, एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, आईआईए ग्रेनो के अध्यक्ष संजीव शर्मा, आईईए नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष नवीन गुप्ता समेत कई उद्यमी और इनके संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उद्योग मंच, नोएडा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, नोएडा उद्यमी परिषद, महिला उद्यमी संगठन, यूपी कोरोगेटेड बॉक्स मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन, चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, नोएडा अपैरल क्लस्टर, इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed