फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian Yoga Institute will organize Shankha Prakshalan Kriya on 26th

Noida News: भारतीय योग संस्थान 26 को करवाएगा शंख प्रक्षालन क्रिया

Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Indian Yoga Institute will organize Shankha Prakshalan Kriya on 26th
कुरुक्षेत्र। योगाश्रम मिर्जापुर में शंख प्रक्षालन क्रिया के लिए योगासन करते भारतीय योग संस्थान - फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई की ओर से 26 अक्तूबर को प्रातः छह बजे योगाश्रम मिर्जापुर में शंख प्रक्षालन क्रिया करवाई जाएगी। इसके लिए सभी स्थानीय योग जिलों के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के प्रांतीय संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर ने बताया कि शंख का अर्थ है पेट या आंतें और प्रक्षालन का अर्थ है धोना। इस क्रिया से अंत:वाहिनी नली कंठ से गुदा तक शुद्ध हो जाती है। शंख प्रक्षालन क्रिया वर्ष में केवल दो बार बदलते मौसम में ही की जा सकती है।
विज्ञापन

इस समय मौसम इस क्रिया के लिए अनुकूल है। शंख प्रक्षालन एक ऐसी यौगिक शारीरिक शुद्धि क्रिया है जिसमें पानी पीकर कुछ सरल से योगासन किए जाते हैं और 5-6 बार मल निष्कासन के लिए शौचालय जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे के शव आसन के पश्चात सभी को देसी घी से तर खिचड़ी खिलाई जाती है। शव आसन और देसी घी की खिचड़ी खाना उतना ही आवश्यक है जितना क्रिया करना। इस क्रिया से पेट के रोग, फेफड़े, वात-पित्त-कफ के रोग, गर्मी से होने वाले रोग, सर्दी-जुकाम, नेत्र संबंधी विकार व सिर दर्द इत्यादि रोग ठीक होते हैं। यह क्रिया करने के लगभग छह महीने बाद तक पेट ठीक रहता है और हमारी साधना में भी निखार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed